डेस्क :बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य में गोलीबारी की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार को पटना के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जितेंद्र कुमार महतो (58 वर्षीय) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैपटना पूर्वी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि जितेंद्र कुमार महतो गुरुवार को चाय पीकर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। कुमार के अनुसार, ‘अपराधियों ने जितेंद्र महतो नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।’ पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं, और मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक महतो पेशे से वकील थे, हालांकि पिछले दो सालों से वह सक्रिय रूप से वकालत नहीं कर रहे थे। उनके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना उसी जगह चाय पीने आते थे। एसपी कुमार ने कहा, ‘आज वह यहां चाय पीने आए थे और लौटते समय उन्हें गोली मार दी गई।
