राष्ट्रीय

अमरनाथ गुफा मंदिर में शनिवार को 19,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

डेस्क :दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 19,020 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रियों में 13,980 पुरुष, 4,272 महिलाएं, 225 बच्चे, 103 साधु, 20 साध्वी और 420 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *