राष्ट्रीय

दिल्ली के सीलमपुर की गली में गिरा चार मंजिला मकान, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, 3-4 को भेजा गया अस्पताल

डेस्क :उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कई एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह सात बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली।दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं। उनके साथ स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *