राष्ट्रीय

महानतम राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल, फडणवीस ने गौरवशाली क्षण बताया

डेस्क :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मराठा शासकों की किलेबंदी प्रणाली का प्रतिनिधित्व करने वाले मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। यह निर्णय पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) के 47वें सत्र के दौरान लिया गयामराठा शासकों के 12 किलों को यह दर्जा दिया गया, जिनमें महाराष्ट्र में साल्हेर किला, शिवनेरी किला, लोहगढ़, खंडेरी किला, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, स्वर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजय दुर्ग और सिंधुदुर्ग तथा तमिलनाडु में जिंजी किला शामिल हैं। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, महाराष्ट्र सरकार हमारे प्रिय छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करती है!! महाराष्ट्र के सभी नागरिकों और शिवभक्तों को हार्दिक बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *