
दरभंगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा आज दरभंगा जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त दो कर्मियों—हवलदार फिरदौस आलम खा एवं हवलदार बिशु उरांव—को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ।
दिनांक 30 जून 2025 को सेवा निवृत्त हुए इन दोनों पुलिसकर्मियों को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवांत लाभ संबंधी राशि की निकासी का प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी ने इस अवसर पर कहा कि हवलदार फिरदौस आलम खा एवं हवलदार बिशु उरांव ने अपने-अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पुलिस विभाग की ओर से ऐसे समर्पित कर्मियों का सेवाकाल सम्मानपूर्वक स्मरणीय रहेगा।
