राष्ट्रीय

Kashmir में गर्मियों की छुटि्टयों के बाद खुले School, सुबह 7.30 से स्कूल शुरू होने से Parents नाराज

डेस्क :गर्मियों की छुटि्टयों के बाद स्कूल खुलते हैं तो बच्चों का जोश देखते ही बनता है लेकिन जम्मू-कश्मीर में गर्मियों की छुटि्टयों के बाद स्कूल खुले तो इस पर राजनीति भी शुरू हो गयी। दरअसल उमर अब्दुल्ला सरकार ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से कर दिया है जिससे अभिभावकों की नाराजगी देखने को मिल रही है। साथ ही इस समय खासतौर पर कश्मीर में जिस तरह की गर्मी पड़ रही है उसको देखते हुए अभिभावकों की यह मांग भी थी कि छुटि्टयों को अभी कुछ और दिन बढ़ा दिया जाता लेकिन सरकार ने किसी मांग पर गौर नहीं किया और स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिये। हालांकि एक रोचक बात यह रही कि जम्मू-कश्मीर सरकार की घोषणा के कुछ घंटों के भीतर ही घाटी में भारी बारिश हुई और पूरे कश्मीर में तापमान सामान्य स्तर पर आ गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *