डेस्क :हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली और रोहतांग दर्रे के बीच रानी नाले के पास रविवार को एक कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दीपुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मारुति ऑल्टो कार की पंजीकरण संख्या एचपी01के-7850 थी और उसके पास वैध रोहतांग परमिट था। उसने बताया कि सुबह हादसा हुआ और नाले के नजदीक कार फिसलकर खाई में गिर गई।
हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा रोहतांग में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से प्रशासन प्रतिदिन इस मार्ग पर केवल सीमित वाहनों को ही परमिट प्रदान करता है
