राष्ट्रीय

चंदौली में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

डेस्क :चंदौली जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने तस्करी के जरिए पंजाब से बिहार ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दीअपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि अलीनगर थाने एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिन्घी ताली पुल के पास ट्रक से बिहार ले जाई जा रही एक करोड़ 12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की।

एएसपी का कहना है कि ट्रक जब्त कर लिया गया है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक सुखदेव सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के चंबा खुर्द खादूर ग्राम का निवासी है, जिसे पुलिस गिरोहबंद अधिनियम के तहत पाबंद करने की तैयारी कर रही है।

चंद्रशेखर ने बताया कि शराब तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद घेराबंद की गयी थी, इस दौरान एक ट्रक के चालक ने पुलिस को देख वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *