सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेला वार्ड संख्या-09 में एनएच-27 के निकट छापेमारी, गोदाम एवं पिकअप से बरामद हुई शराब
करीब 55 लाख की अवैध शराब जप्त, गोदाम सील
दरभंगा, 29 अक्टूबर, 2026:-
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्यनिषेध टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
सहायक आयुक्त ने बताया कि 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सदर थाना अंतर्गत रानीपुर बेला , वार्ड नंबर -09 में NH 27 के किनारे बने गोदाम में शराब का एक बडा खेप लाकर रखे हुए हैं और वहाँ से छोटी गाड़ियों से शराब को अन्यत्र खपाने में लगे हैं , शीघ्र टीम बनाकर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर बेला के वार्ड संख्या-09 में एनएच-27 के निकट ( नए एयरपोर्ट टर्मिनल के पास) भेजा गया , गोदाम स्वामी के बाहर रहने के कारण रात्रि जांच नही की जा सकी , सुबह स्थानीय लोगो और गोदाम स्वामी के रिश्तेदारों की उपस्थिति में सदर थाना के सहयोग से गोदाम का ताला तोड़कर जाँच की गई जिसमें *एक पीकअप* *संख्या – BR06GA1064 से* और *गोदाम से कुल* *4,584.240 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त* की गई।
इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी से अवैध शराब के भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई की गंभीरता स्पष्ट होती है। संबंधित शराब कारोबारी की पहचान कर FIR दर्ज करने की कार्यवाई की जा रही है।
*उन्होंने कहा कि करीब 55 लाख मूल्य की अवैध शराब को जप्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया है।*
उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम के मालिक सरोज चौधरी एवं संतोष चौधरी हैं। मामले में गोदाम और पिकअप के माध्यम से शराब के भंडारण एवं कारोबार से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शराब की आपूर्ति, परिवहन तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।*
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


