दरभंगा

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 बालक वर्ग में आदित्य आनंद ने हासिल की जीत, प्रमंडल का बढ़ाया मान

 

दरभंगा, 29 अक्टूबर, 2026:- मधेपुरा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-17 बालक वर्ग में दरभंगा प्रमंडल के खिलाड़ी *आदित्य आनंद ने विजय हासिल कर प्रमंडल को गौरवान्वित किया।* उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

 

दरभंगा प्रमंडल की इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़े पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दरभंगा प्रमंडल का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *