बिहार

बिहार चुनाव से पहले NDA में घमासान, Chirag Paswan का बड़ा ऐलान, सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

डेस्क :साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। अब NDA में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के एक बयान ने बीजेपी और जेडीयू दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम से चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगीचिराग पासवान रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में पार्टी द्वारा आयोजित ‘नव-संकल्प महासभा’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने हुंकार भरते हुए कहा, ‘आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *