डेस्क :पटना के प्रमुख व्यवसायी और भाजपा नेता गोपाल खेमका की गांधी मैदान स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार हमलावर खेमका का इंतजार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जो एक सुनियोजित हत्या का संकेत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
