डेस्क :अमेरिका में इन दिनों मेलेनिया ट्रंप को देश निकाला देने की मांग उठ रही है। आखिर अमेरिकी नागरिक अपनी ही फर्स्ट लेडी के लिए देश निकाला क्यों मांग रहे हैं, ये समझने के लिए आपको इसका थोड़ा सा बैकग्राउंड जानना होगा। सबसे पहले आपको बताते हैं कि अमेरिका के एक सामाजिक अधिकार संगठन मूव ऑन ने मेलेनिया ट्रंप को लेकर एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया। इस अभियान के जरिए मांग उठाई जा रही है कि डोनाल्ड ट्रंप के विदेश मूल के लोगों की नागरिकता खत्म करने की योजना में सबसे पहले मेलेनिया ट्रंप की नागरिकता खत्म होनी चाहिए। इस कैंपेन पर अब तक हजारों साइन हो चुके हैं और ट्रंप विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेता भी मेलेनिया को देश निकाला देने की मांग कर रहे हैं
