अंतरराष्ट्रीय

बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले…दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट भारत से होगा रवाना, लेकिन अपने पैरों पर नहीं

डेस्क :अमेरिकी मुल्क के फाइटर जेट का काम अपने मुल्क की सुरक्षा करना है। लेकिन ब्रिटिश संसद में सरकार से पूछा जा रहा है कि क्या इस फाइटर जेट की संवेदनशील तकनीक सुरक्षित बची है? भारत में पिछले 20 दिन से खड़े दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट में से एक एफ 35 तमाम कोशिशों के बावजूद उड़ान नहीं भर पा रहा है। दुनिया में ब्रिटेन और इस फाइटर जेट को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी का अब मीम भी बनना शुरू हो गया है। विमान 14 जून को भारत में लैंड हुआ था और अभी तक केरल में ही है। ये विमान यूके के युद्धपोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ अरब सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहा था। लेकिन फ्यूल समस्या के कारण इसे अचानक भारत में लैंड करवाना पड़ा। इसकी इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *