डेस्क :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सदस्यों द्वारा ठाणे में एक दुकानदार पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को भाषा के नाम पर गुंडागर्दी का मामला बताया और सख्त कानूनी कार्रवाई का वादा किया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है। लेकिन अगर कोई भाषा के कारण गुंडागर्दी करता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर कोई भाषा के आधार पर लोगों की पिटाई करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फडणवीस ने पुष्टि की कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है तथा ऐसी घटनाएं दोबारा होने पर सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
