स्थानीय

दरभंगा : ऑल बिहार ब्राह्मण फाउंडेशन ने की बैठक, संगठन के विस्तार एवं समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

दरभंगा : ऑल बिहार ब्राह्मण फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अपराह्न 1.30 बजे से जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा के नेतृत्व में ललित कुमार झा के आवास पर आयोजित की गई. इसमें संगठन के विस्तार और ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान ब्राह्मण समाज की एकता और हित के मद्देनजर संगठन के पदाधिकारियों एवं अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. बैठक में ऑल बिहार ब्राह्मण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार झा (पूर्व डीजीपी), राष्ट्रीय मंत्री कृष्णमोहन झा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण ठाकुर सहित रामकुमार झा, मणिकांत मिश्र, ललित कुमार झा, श्याम विनोद झा, दुर्गानंद झा, दिवाकर झा (बबलू), अमरजी मिश्र (अटल), कुंदन झा, गणपति झा, सुमनजी झा एवं जितेंद्र झा आदि की मौजूदगी रही.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *