दिल्ली (निशांत झा) : अखिल बिहारी मंच महिला मोर्चा, दिल्ली प्रदेश की ओर से 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संगीता झा के नेतृत्व में उनकी टीम ने योगाभ्यास किया और लोगों को योग के लाभों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित छात्रों की सूची इस प्रकार है :
प्रथम पुरस्कार – ₹5000/- : अमित कुमार झा, जिन्होंने IIT में 137वीं रैंक प्राप्त की।
द्वितीय पुरस्कार – ₹1500/- : मैथिली सिंह, जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91% अंक प्राप्त किए।
तृतीय पुरस्कार – ₹1100/- : आयुष कुमार।
कार्यक्रम में विशेष रूप से लाजपत नगर वार्ड संख्या 144 के लोकप्रिय निगम पार्षद अर्जुन सिंह मारवाह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्था की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से उपस्थित सभी लोगों को बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन ‘लिट्टी-चोखा’ का स्वाद भी कराया गया, जिसने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।