Crime

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज! इंदौर पहुंची शिलांग पुलिस, सोनम के व्यवहार की ली जानकारी

डेस्क :राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस की एक टीम इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने राजा के परिजनों से बातचीत कर सोनम के व्यवहार और शादी के बाद उसके इंदौर में बिताए गए दिनों की जानकारी ली. पुलिस की टीम में शामिल तीन अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनकी मां से भी सवाल-जवाब किया. पूछताछ के बाद विपिन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि तीन अधिकारी हमारे घर आए थे.

‘उन्होंने हमसे सिर्फ यह जानकारी ली कि सोनम जब शादी के बाद हमारे घर पर चार दिन रुकी थी, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने घर के सदस्यों से कैसी बातचीत की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *