बिहार

Bihar e-Voting 2025: बिहार में ई-वोटिंग की शुरुआत, घर बैठे वोट दे सकेंगे दिव्यांगजन, वृद्धजन और प्रवासी नागरिक; निष्पक्ष और सुरक्षित रहेगा मतदान

डेस्क :Bihar e-Voting 2025: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग आधुनिक तकनीक की ओर एक नया अध्याय लिख रहा है. मतदान अब ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और सुलभ होगा. राज्य निर्वाचन आयोग की ई-वोटिंग की यह पहल खासतौर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों और प्रवासी नागरिकों को ध्यान में रखकर की जा रही है, जिससे हर मतदाता का वोट आसानी से, सुरक्षित ढंग से और गरिमा के साथ दर्ज हो सके. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों के आगामी नगर पालिका आम उप निर्वाचन 2025 के लिए इसके प्रयोग को लेकर तैयार है. राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि आयोग का सदैव यह प्रयास रहा है कि प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण और सुलभ मतदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *