अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : आरएसएम संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी में कल मनाया जाएगा ‘विश्व रक्तदाता दिवस’

 प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य आरएसएम हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का करेंगे उद्घाटन

बीकेटी/लखनऊ। प्रति वर्ष 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस” के रूप में मनाया जाता है l इस दिन पूरे विश्व में स्वैच्छिक रूप से नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून, 2025 का नारा “रक्त दें,आशा दें:साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं।” (Give blood, give hope: together we save lives!)
इस अवसर पर राम सागर मिश्रा (RSM) संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ, बीकेटी, सीतापुर रोड, लखनऊ में 14 जून को प्रात: 9 बजे वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा किया जाएगा l इस शिविर में हर इच्छुक व्यक्ति अपना रक्तदान कर सकता है। आज के दौर में रक्तदान ही महादान नहीं है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति लोगों की जान बचाने के लिए अपना रक्तदान कर सकता है।
आरएसएम हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी. के. शर्मा ने बताया कि रक्तदान, रक्त कोष, बलरामपुर चिकित्सालय की टीम के द्वारा किया जाएगा। राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भी ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री के आवाहन “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण कर प्रत्येक मां को सम्मान समर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *