अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : गोमतीनगर में सनातन महिला शक्ति ने निर्जला एकादशी पर किया शीतल शरबत और प्रसाद का भंडारा

लखनऊ : गोमतीनगर में सनातन महिला शक्ति की प्रमुख मनोज दीक्षित के साथ महिला शक्ति की संध्या गौड़, रीना डे, कृष्ण वर्मा, सुमन त्रिपाठी, सविता शर्मा, रंजना बघेल, चांदनी चंदवानी, शालिनी, मीणा मिश्रा, चंदा वैश्य, रेखा पाण्डे, सत्यभामा मिश्रा, कामिनी, सुनीता, निक्की द्वारा निर्जला एकादशी पर शीतल शरबत व प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट के संयोजक लक्ष्मण गौड़ ने दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एन. शुक्ला और ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के राजेंद्र मिश्रा, यूथ विंग के अनिल राजभर, उपाध्यक्ष राज कुमार पाठक, रामशरण तिवारी, मंत्री ज्ञान श्रीवास्तव, अनिल वर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में नर-नारियों एवं सनातन समिति के सदस्यों व अन्य कार्यकारिणी सदस्यगण और सनातन ट्रस्ट के अध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव, महामंत्री अमरनाथ दीक्षित, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, पार्षद संजय सिंह राठौड़, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश राय, पंकज, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश उपाध्याय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, महेश वर्मा, सुरेश शर्मा, अशोक वैश्य, राजन लाल, अमरजीत सिंह आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *