महाराष्ट्र ATS ने ठाणे से इंजीनियर रवि मुरलीधर वर्मा को गिरफ्तार किया। ATS का दावा है कि रवि ने अब तक 10 से ज्यादा युद्धपोतों/पनडुब्बियों की जानकारी पाकिस्तान में ISI एजेंट को भेजी। रवि एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी में इंजीनियर है। इस कंपनी को इंडियन नेवी से भी ठेका मिला हुआ था।
