पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा, सुनी गई सावित्री-सत्यवान की कथा
ईस्ट दिल्ली स्थित संतनगर के इस्कॉन मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
दिल्ली (निशांत झा) : अखिल बिहारी मंच महिला मोर्चा द्वारा आज ईस्ट दिल्ली स्थित संतनगर के इस्कॉन मंदिर परिसर में ‘वट सावित्री पूजा’ का आयोजन अध्यक्ष संगीता झा के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में ऋचा झा, उर्वशी ठाकुर, श्यामा झा, लीना चौधरी, उषा ठाकुर, राधा चौधरी, आशा चौधरी एवं शिप्रा गोयल आदि ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा करते हुए पति की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
इस दौरान सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने एकत्रित होकर पूरे विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा की और सत्यवान और सावित्री की कथा का पाठ भी किया.