साहित्य

आओ सबको गले लगाएं, होली का त्यौहार मनाएं-(दिव्य प्रकाश)

“आओ सबको गले लगाएं,                       होली का त्यौहार मनाएं”

आओ सबको गले लगाएं,
होली का दिन आया है…!
दिल न किसी का कभी दुखाओ,
ये संदेशा लाया है…!!

रंग – विरंगी खुशियों वाला,
आया है होली त्योहार…!
प्रेम भाव से इसे मनाओ
ना कोई भी हो तकरार…!!

होली की हर्षित बेला पर,
खुशियां मिलें अपार…!
यश, कीर्ति, सम्मान मिले,
और बढे सत्कार…!!

शुभ-शुभ रहे हर दिन हर पल,
शुभ-शुभ रहे विचार…!
उत्साह, बढे चित चेतन में,
निर्मल हों आचार…!!

सफलतायें नित नयी मिले,
बधाई हो बारम्बार…!
मंगलमय हो कार्य सर्वदा,
सुखी रहे परिवार…!!

आज भूल के जाति धर्म को,
सब आपस मे बांटो प्यार…!
भेद भाव मिटाने दिल का,
आया है होली त्योहार…!!

✍️ दिव्य प्रकाश-( सिलीगुड़ी) 

AMRITA KUMARI