यूपी में अयोध्या राम मन्दिर के गेट नम्बर 3 के सामने स्थित राजा गेस्ट हॉउस में सवेरे साढ़े 6 बजे बाथरूम में नहा रही 30 वर्ष की महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहे गेस्ट हाउस कर्मचारी सौरभ निवासी बहराइच को पकड़ा गया है। सौरभ इसी गेस्ट हॉउस में कुक का काम करता है। उसके मोबाइल से 10 लड़कियों की अश्लील वीडियो मिली हैं। उसके टारगेट पर लड़कियां व युवती ही होती थीं। फिलहाल उसे थाना राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले किया गया है। होटल को सील किया गया है। इसका कोई पंजीकरण भी नहीं मिला।
