स्थानीय

दरभंगा : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने किया सम्मानित

बोले- बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

दरभंगा (निशांत झा) : केंद्रीय वन पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एक कुशल संगठनकर्ता, अनुभवी राजनेता तथा अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करने वाले केंद्रीय मंत्री के साथ ही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचने के लिए जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में इन्होंने देश स्तर पर जितनी पहल की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।
दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय वन पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को सम्मानित करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
सांसद डॉ. ठाकुर ने हवाई अड्डा परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री को मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक संकट से बचाव के लिए भारत सरकार ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री श्री यादव की भूमिका को साधुवाद है।
सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने दरभंगा और मिथिला के विकास के बारे मे केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी ली तथा कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथिला का सर्वांगीण विकास अब देश स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।
इस मौके पर भाजपा संगठन के दरभंगा जिले के दोनों जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *