अजब-गजब

दरभंगा : महिला ने एकसाथ चार बच्चों को दिया जन्म !

दरभंगा (नासिर हुसैन)। लहेरियासराय के दोनार रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में एकसाथ चार बच्चों को जन्म दिया। हॉस्पिटल की डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला 32 वर्षीय नीलम देवी ने दस साल के बाद नॉर्मल डिलीवरी से चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़की और दो लड़के हैं।

घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है। हॉस्पिटल के ऑपरेशन मैनेजर विजय पासवान व उनकी पूरी टीम की देखरेख में यह कार्य सम्पन्न हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिलीवरी टीम में शामिल डॉक्टर ने बताया कि पूरी टीम ने मिलकर महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि मरीज जब आई थी तो बहुत बुरी हालत में थी। उसने लगभग 10 साल के बाद बच्चे को जन्म दिया। डॉ. अपराजिता ने बताया कि अल्ट्रासॉउन्ड की रिपोर्ट के आधार पर जानकारी हुई, फिर नार्मल डीलीवरी कराई गई। माँ और बच्चे, दोनों स्वस्थ्य हैं। एकसाथ चार बच्चों को जन्म देने के बाद नीलम देवी ने कहा कि उसे बहुत ख़ुशी हो रही है। हॉस्पिटल के डॉक्टर व कर्मियों का पूरा सहयोग मिला और उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चों को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *