पूर्णिया : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य, आकर्षक और विशाल शोभायात्रा निकाली.
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा की कड़ी मेहनत के बाद शिव मंदिर, निकट पानी टंकी, लाइन बाजार, नया टोला से भव्यता के साथ रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई.
शोभायात्रा में रामभक्तों की अच्छी-खासी भीड़ शामिल थी और बड़ी संख्या में चारपहिया एवं दोपहिया वाहन भी शामिल थे, जिनपर संघ के नेता-कार्यकर्ता सवार होकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे. शोभायात्रा में ‘भगवा शेरनी’ की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया. चिलचिलाती धूप में भी रामभक्तों का जोश और उमंग देखने योग्य था.
रामभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर चार एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी. एम्बुलेंस की व्यवस्था शोभायात्रा की समाप्ति तक रही. एम्बुलेंस के साथ संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार एवं जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे. साथ ही, महिला कार्यकर्ताओं के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निधि रानी भी मौजूद रहीं.
सिर पर पगड़ी और हाथों में शस्त्र के साथ ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ताओं सहित प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोभायात्रा की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शांति-व्यवस्था के लिए पूर्णिया प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया.
शोभायात्रा में संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, जिलाध्यक्ष विजय साह, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार, शोभायात्रा संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर मंत्री काजोल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी, पूर्व नगर मंत्री रचना सिंह, वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, नगर सचिव नेहा कुमारी, बारसोई प्रखंड अध्यक्ष सदन कुमार महलदार, शिवा कुमार एवं तन्नु कुमार आदि की भी उपस्थिति रही.