हिंगोली में एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हिंगोली-नांदेड़ सीमा पर आलेगांव शिवरा में हुआ। ट्रैक्टर में वासमत तालुका के गुंज गांव की महिला मजदूर हल्दी कटाई के लिए जा रही थीं। चालक के नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर कुएं में गिरा।
सुबह 7 बजे हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। एक पुरुष और दो महिलाएं बच गईं, जबकि 8 लोग डूब गए। शव निकालने का प्रयास जारी है। हिंगोली-नांदेड़ पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं में पानी अधिक होने से ट्रैक्टर पूरी तरह डूब गया, केवल एक टायर दिख रहा है। ट्रैक्टर में सवार लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं। आलेगांव में हड़कंप मच गया।