स्थानीय

दरभंगा : राष्ट्रीय मांग दिवस पर कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

दरभंगा (नासिर हुसैन)। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णयनुसार 10 सूत्री मांगों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय माँग दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित माँग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौपा गया। मौसम विपरीत रहने के बावजूद प्रदर्शन पोलो फील्ड से प्रस्थान कर आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय लहेरियासराय टावर का भ्रमण कर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहाँ महासंघ के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा की अध्यक्षता में रैली किया गया। संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के निर्णय अनुसार पूरे देश के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन/धरना एवं नारेबाजी कर अपनी माँगों के समर्थन में कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा हमारी माँग है की पुरानी पेंशन लागू किया जाए, ठेका/संविदा पर बहाल कर्मचारियों को सरकारी सेवक घोषित किया जाए तथा वेतनमान के साथ समायोजित किया जाए। वेतन आयोग का गठन, महंगाई पर रोक,रिक्त पदों पर नियमित बहाली, न्यूनतम मानदेय 26000 रुपये करने, संविधान की रक्षा, 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत का भुगतान किया जाए। प्रदर्शन के उपरांत माँग संलेख समर्पित किया गया। मो.इशा खां, फकीरा पासवान, शिवेंद्र कुमार, ललित कुमार, संजय कुमार मंडल, सिकंदर राम, शीतल प्रसाद साह, शंभूनाथ झा, जय नारायण सहनी, भोला यादव, श्याम सुंदर प्रसाद, विश्वनाथ मेहरा, रितेश कर्ण, विकास कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी एकता पर बल देते हुए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *