राजनीति हरियाणा

डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चला भाजपा की नीतियों से करवाया अवगत

करनाल में कमल खिलाने के लिए जगमोहन आनन्द को दें आर्शीवाद : रेखा आनन्द

डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चला भाजपा की नीतियों से करवाया अवगत

करनाल, 25 सितम्बर।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द की धर्मपत्नी रेखा आनन्द ने आज आनंद विहार में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया और आगामी 5 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को विजयी बनाने की अपील की। रेखा आनन्द ने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया और बताया कि जनता के हित केवल भाजपा में ही सुरक्षित हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की। भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों को गिनवाते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने पिछले दस वर्षों में अनेक रिकार्डतोड़ विकास करवाए हैं। विकास की बदौलत ही एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि करनाल से अपने बेटे-भाई जगमोहन आनन्द को आर्शीवाद देकर चंडीगढ़ भेजें ताकि आपका शहर करनाल दिन-दुगुनी रात चौगुनी उन्नति करे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की कमान अब करनालवासियों ने संभाल ली है। करनाल की जनता का जो प्यार, स्नेह और समर्थन मिल रहा है, उससे एक बार फिर करनाल में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से भाजपा एक बार फिर हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *