डेस्क: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अगले वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट की तैयारियों के तहत पहली बार युवाओं के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट के लिए बृहस्पतिवार नई दिल्ली में युवाओं के साथ 13वीं और अंतिम बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, शिक्षा मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सचिव भी शामिल हुए।
देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य और नागरिक भागीदारी के क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित योजनाओं का विस्तार किया है। आगामी वित्तवर्ष के बजट में आर्थिक वृद्धि को और गति देने के लिए सुधारों को जारी रखने के साथ रोजगार सृजन और घरेलू मांग को बढ़ावा देने के उपायों पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।



