दरभंगा, 28 नवम्बर 2026 :-राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार नई दिल्ली के योजना अंतर्गत एवं राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला संयुक्त औषधालय-सह-जिला आयुष समिति, दरभंगा के द्वारा डॉ.वासुदेव महतो प्रभारी जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा के देख-रेख में डरहार पंचायत भवन, ग्राम-डरहार, प्रखंड-बहादुरपुर, जिला-दरभंगा में आयोजित होनेवाले “आयुष ग्राम” कार्यक्रम के आयोजन क्रम में +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, डरहार, प्रखंड-बहादुरपुर, दरभंगा पर रंगोली, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्कुल के छात्राओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्राओं को 30 नवम्बर को डरहार पंचायत भवन पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधान मो.मोजीर आजाद अहमद, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रा के अतिरिक्त डॉ.राहुल रंजन, डॉ.रणधीर कुमार ईश्वर, डा० पवन कुमार, डा० रमेश पासवान, डा० गिरिजा शंकर झा, डॉ. बरुण कुमार झा, डॉ. भारती कुमारी, रघुवीर चौधरी एवं मिहिर कुमार झा उपस्थित रहें।



