अर्थ

Gold Price: 25 दिन में ₹17,000 टूटा सोने का भाव, जनवरी के रिकॉर्ड हाई से ₹55000 सस्ता हुआ गोल्ड

डेस्क: सोने की कीमतों में नवंबर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नवंबर के 25 दिनों में सोना करीब 17000 रुपए सस्ता हुआ यानी इसमें 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं यह इस साल जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई के मुकाबले 31 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 55000 रुपए लुढ़क गया है।

नवंबर में 12% से ज्यादा टूटा सोना
30 अक्टूबर को सोने का भाव 1,38,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज 26 नवंबर को 1,21,478 रुपए तक गिर गया था। 1 नवंबर को संडे था। ऐसे में 2 नवंबर से यानी महज 25 दिनों में सोना करीब 17,000 रुपए गिर गया। इस हिसाब से सोने में नवंबर में अभी तक 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 25 नवंबर को सोने का भाव 1.20 लाख रुपए से नीचे तक चला गया था।

हालांकि आज शुक्रवार को दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। खबर लिखे जानें के समय सोना 2973 रुपए की बढ़त के साथ 1,25,245 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 8339 रुपए उछलकर 1,54,182 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *