अन्य

दिल्ली के कैफे में पार्टी के बाद महिला के साथ गैंग,रेप: 3 गिरफ्तार, जिनमें 2 महिलाएं शामिल

डेस्क: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे में देर रात हुई पार्टी के बाद दो पुरुषों ने एक 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कड़कड़डूमा के क्रॉस रिवर मॉल स्थित एक कैफे में काम करती है। इस घटना में शामिल अन्य लोग भी उसी कैफे में काम करते थे। घटना की रात, पीड़िता समेत आठ सहकर्मी प्रीत विहार के एक कैफे में गए, जहां उन्होंने पार्टी की और डांस किया। यह कैफे आमतौर पर रात 11:30 बजे बंद हो जाता है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी के पास कैफे की चाबियां थीं, जिसकी मदद से उन्होंने देर रात कैफे को दोबारा खोला और पार्टी जारी रखी।
आरोप है कि इन लोगों ने शराब पी और रात करीब 3:30 बजे कैफे से निकले। इसके कुछ देर बाद, 22 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि दो पुरुषों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और बाकी सहकर्मियों ने उनका साथ दिया। पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की है। दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन की तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस थाने में पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने भी उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद महिला सीधे पुलिस थाने नहीं गई। बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में वह एक पुरुष दोस्त और दो अन्य महिलाओं के साथ एक गाड़ी में जाती हुई दिख रही है। इसके बाद, वह सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *