अर्थ

Why Gold-Silver Rate Down: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, ₹1,22,000 से फिसला गोल्ड रेट, जानें क्यों टूटे भाव?

डेस्क: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। बाजार में दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना 96 फीसदी से अधिक आंकी जा रही है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। निवेशक अब अमेरिका के व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) महंगाई आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व के आगामी मौद्रिक नीति फैसलों को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

बुधवार (25 नवंबर) को कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,550 डॉलर प्रति औंस और चांदी 40.75 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। वहीं, घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव करीब 1,21,702 रुपए और चांदी का भाव 1,44,700 रुपए के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कमजोर पड़ा सोना
जियोटस डॉट कॉम के सीईओ विक्रम सुब्बुराज के मुताबिक, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बाजार दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की 96.4 फीसदी संभावना जता रहा है।
अमेरिका में उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत रहने से भी फेड के सख्त मौद्रिक रुख जारी रखने की आशंका बढ़ी है। ब्याज दरों और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में बढ़ोतरी से सोने का आकर्षण कम हो जाता है। इसकी वजह यह है कि सोने में निवेश करने पर ब्याज के रूप में कोई नियमित रिटर्न नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *