डेस्क: बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री पूजा बेदी (Pooja Bedi) से जुड़ा एक पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा में है। यह मामला साल 1993 का है, जब उनकी एक बिकिनी (Bikini) की नीलामी (Auction) की गई थी। उस समय इस नीलामी में एक व्यक्ति ने 1500 रुपये की बोली लगाकर बिकिनी खरीद ली थी। शुरुआत में यह एक सामान्य नीलामी (Auction) का हिस्सा लग रहा था, लेकिन बाद में इस घटना ने अलग ही मोड़ ले लिया। बिकिनी खरीदने वाला व्यक्ति पूजा बेदी का इस कदर प्रशंसक बन गया कि उसकी गतिविधियों (Activities) से अभिनेत्री परेशान (Disturbed) रहने लगी थीं।
दरअसल, पूजा बेदी साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म लुटेरे में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने बिकिनी पहनी थी, जिसे लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी। फिल्म में पहनी गई इसी बिकिनी को बाद में एक विशेष नीलामी कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस घटना का जिक्र पूजा बेदी ने खुद एक टेलीविजन कार्यक्रम में किया था। उन्होंने बताया था कि नीलामी में उनकी बिकिनी खरीदने वाले व्यक्ति का व्यवहार बाद में उनके लिए परेशानी का कारण बन गया।
यह नीलामी मई 1993 में मुंबई के क्रॉसवर्ड में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का नाम ‘फॉरएवर यॉर्स’ रखा गया था। इसमें फिल्मी सितारों द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़ों और दूसरी निजी वस्तुओं की नीलामी की गई थी। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने किया था। इसी आयोजन के दौरान पूजा बेदी की बिकिनी के लिए एक व्यक्ति ने 1500 रुपये की बोली लगाई और उसे अपने नाम कर लिया।
पूजा बेदी के मुताबिक, बिकिनी खरीदने के बाद उस व्यक्ति की दिलचस्पी केवल नीलामी तक सीमित नहीं रही। वह धीरे-धीरे अभिनेत्री के प्रति जरूरत से ज्यादा जुनूनी हो गया। उसने अपना नाम भी पूजा के पसंदीदा परफ्यूम ‘अनाइस-अनाइस’ के नाम पर रख लिया था। इसके बाद वह लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश करने लगा।
अभिनेत्री ने बताया था कि वह व्यक्ति उन्हें कई बार फोन करता था। इतना ही नहीं, वह खून से लिखे हुए पत्र भी भेजता था। इस तरह की हरकतों के कारण पूजा बेदी असहज महसूस करने लगी थीं। एक प्रशंसक की सामान्य दीवानगी से शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे उनके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन गया।
इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब वह व्यक्ति नीलामी में खरीदी गई पूजा बेदी की बिकिनी लेकर सीधे उनके घर पहुंच गया। अभिनेत्री के लिए यह अप्रत्याशित स्थिति थी। पूजा ने बताया था कि उन्होंने उस व्यक्ति को घर पर बैठाकर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसका व्यवहार उनके लिए लगातार परेशानी का विषय बना रहा।
पूजा बेदी के अनुसार, यह सिलसिला उनकी शादी होने तक जारी रहा। उन्होंने 6 मई 1994 को फरहान फर्नीचरवाला से विवाह किया था। शादी से पहले दोनों करीब साढ़े तीन साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए, जिनके नाम अलाया फर्नीचरवाला और ओमर फर्नीचरवाला हैं।
हालांकि, शादी के करीब 12 साल बाद पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला अलग हो गए। दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। पूजा बेदी की निजी जिंदगी के इस पुराने किस्से के साथ उनकी फिल्मी यात्रा भी चर्चा का हिस्सा रही है।
उनके अभिनय करियर की बात करें तो वह फिल्म कॉमेडी कपल में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक मां की भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी गुरुग्राम में साथ रहने वाले एक कपल के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में एक झूठ सामने आने के बाद दोनों के संबंधों में मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।



