अर्थ

24 Karat Gold Rate: नवंबर में 14,000 रूपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना…. जानें Gold Investors के लिए क्यों खास हैं अगले 15 दिन

डेस्क: नवंबर के महीने में Gold Rate में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के बीच काफी हलचल है। बीते कारोबारी दिन सोने के भाव में करीब 3% या  4,243 रुपए का उछाल जरूर आया, लेकिन इसके बावजूद नवंबर की शुरुआत के मुकाबले 10 ग्राम 24 Karat Gold अभी भी  14,000 रुपए से ज्यादा सस्ता है। इस अचानक आए उछाल के बाद Gold Investors के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी खरीदारी कर लेनी चाहिए या फिर और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा। बाजार के जानकारों के मुताबिक, आने वाले 15 दिन (25 नवंबर से 9 दिसंबर) इस दिशा को साफ कर सकते हैं। इस दौरान अमेरिका से जुड़े तीन बड़े फैक्टर्स सोने की अगली चाल तय करेंगे।

नवंबर और साल के हाई से कितना फिसला सोना?
इस साल की शुरुआत में सोने ने ऐतिहासिक तेजी दिखाई थी, लेकिन अब इसके भाव में बड़ी नरमी आई है:
नवंबर की चाल: महीने के पहले कारोबारी दिन 10 ग्राम सोने का भाव  1,40,186 रुपए पर बंद हुआ था. सोमवार को  4,243 रुपए की तेजी के बाद भी 4 दिसंबर Expiry वाला सोना MCX पर  1,26,021 रुपए के स्तर पर आ गया है।
साल के High से तुलना: जनवरी के आखिरी दिनों में सोने का Futures रेट  1.93 लाख रुपए  के पार चला गया था. उस ऊपरी स्तर से देखें तो सोना अब करीब  67,000 रुपए सस्ता मिल रहा है।
Gold की कीमतों में भारी गिरावट के 5 मुख्य कारण

-US Dollar का मजबूत होना: डॉलर के ताकतवर होने से दूसरी मुद्राओं वाले निवेशकों और खरीदारों के लिए Gold महंगा पड़ने लगा है। इससे इसकी Demand घटी है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Gold की कीमत डॉलर में तय होती है, इसलिए डॉलर मजबूत होते ही सोने पर बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है।
-US Interest Rate बढ़ने की उम्मीदें: दिसंबर 2026 में Federal Reserve द्वारा Interest Rate में एक और बढ़ोतरी की संभावना ने Gold की चमक फीकी कर दी है। सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता, इसलिए ऊंची ब्याज दरों के माहौल में ब्याज देने वाले विकल्प (Yield-Bearing Investments) निवेशकों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं। CME FedWatch टूल के अनुसार, बाजार में दिसंबर में 25 Basis Points की बढ़ोतरी की 96% संभावना जताई जा रही है।
-Fed अधिकारियों के Hawkish संकेत: US Federal Reserve के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं की हालिया टिप्पणियों ने यह डर और बढ़ा दिया है कि Borrowing Costs आगे और बढ़ सकती हैं। मिसाल के तौर पर, फिलाडेल्फिया फेड की अध्यक्ष अन्ना पॉलसन ने Inflation से जुड़े जोखिमों की चेतावनी दी और कहा कि इनसे निपटने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिससे दरों में और इजाफा हो सकता है। इसका सीधा दबाव Precious Metals पर पड़ा।
-AI से जुड़े Global Stock Market में बिकवाली: पिछले ट्रेडिंग सेशन में NVIDIA कॉर्प के शेयरों में 14.01% की गिरावट आई। पिछले एक महीने में, इस शेयर की वैल्यू में 43.45% की कमी आई है। यह AI मार्केट में एक बहुत बड़ी गिरावट को दर्शाता है। टेक्नोलॉजी शेयरों में जारी इस भारी बिकवाली का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ा है। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ निवेशक इक्विटी मार्केट में हुए अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए सोना बेच रहे हैं, जिससे सोने पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया है।

-Inflation को लेकर लगातार चिंताएं: बाजार में लगातार Volatility और लंबे समय तक Inflation बने रहने की आशंका ने आगे चलकर Monetary Policy के और सख्त होने के संकेत दिए हैं। इससे Gold का समीकरण और उलझ गया है, क्योंकि निवेशक न केवल सोने बल्कि ऐसी अन्य संपत्तियों (Non-Yielding Assets) का भी नए सिरे से आकलन कर रहे हैं, जिनसे कोई नियमित रिटर्न नहीं मिलता।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *