डेस्क: मेष (Aries): टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, एयर टिकटिंग, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
वृष (Taurus): व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण हर काम सहज दिखेगा।
मिथुन (Gemini): खर्चों का जोर, खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह के होंगे, न तो उधारी में फंसें और न ही किसी की जिम्मेदारी अपने पर लें।
कर्क (Cancer): फोटोग्राफी, इंपोर्टिंग, लिकर, कैटरिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में कामयाबी मिलेगी।
सिंह (Leo): राज दरबार में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, अफसर आपका लिहाज करेंगे तथा आपकी बात ध्यान से सुनेंगे।
कन्या (Virgo): किसी धार्मिक समागम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
तुला (Libra): सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में बदपरहेजी न करें, लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के कामों में चौकसी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio): अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, मनोरथों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल बना रहेगा।
धनु (Sagittarius): किसी प्रबल शत्रु के टकरावी रुख के कारण आपकी परेशानियां मुश्किलें बढ़ सकती हैं, चौकसी रखें।
मकर (Capricorn): सुदृढ़ सितारा आपको हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
कुंभ (Aquarius): कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।
मीन (Pisces): मित्रों के साथ मेल-मिलाप आपके किसी उलझे काम को संवारने तथा बेहतरी की राहें खोलने वाला होगा, मान-यश की प्राप्ति।



