साइंस & टेक्नोलॉजी

भारत में Meta का बड़ा एक्शन! 6 महीने में 54 लाख पोस्ट और अकाउंट बैन

डेस्क: आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया सूचनाओं के लिए एक सशक्त माध्यम बन गया है. भारत में भी हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं. इसी बीच मेटा ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने इसी साल 2026 की पहली छमाही में भारत में 54 लाख से ज्यादा पोस्ट और अकाउंट पर बैन लगा दिया है. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में Meta ने भारत में स्थानीय कानूनों के तहत लगभग 70 हजार पोस्ट और अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था. यानी इस साल मेटा ने बहुत बड़े स्तर पर कार्रवाई की है.

Meta के ट्रांसपेरेंसी डेटा के मुताबिक इस साल प्रतिबंधित किए गए ज्यादातर कंटेंट ऐसे थे, जिन पर कंपनी को स्थानीय कानूनों के तहत खुद एक्शन लेना पड़ा है. इस मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. मेटा ने इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा पोस्ट और अकाउंट प्रतिबंधित किए हैं. इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर भारत का ही नाम आता है. मेटा ने भारत में यह एक्शन फेसबुक, इंस्टाग्राम और Threads पर लिया है. जिसमें फेसबुक पर लगभग 28.22 लाख कंटेंट बैन किए गए. इंस्टाग्राम पर लगभग 26.16 लाख कंटेंट बैन हुए. वहीं Threads पर लगभग 20 हजार से ज्यादा अतिरिक्त कंटेंट पर अलग से कार्रवाई हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *