दरभंगा

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल, गंगवाड़ा का किया औचक निरीक्षण

 

गर्भवती महिलाओं एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

जटिल प्रसव के मामलों को सदर अस्पताल गंगवाड़ा रेफर करने का निर्देश

 

 

 

दरभंगा, 13 नवम्बर 2026 :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज सदर अस्पताल, गंगवाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा अस्पताल की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं तथा आईपीडी (IPD) में भर्ती मरीजों को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

 

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि दरभंगा जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए कि प्रसव के जटिल मामलों में मरीजों को आवश्यकतानुसार सदर अस्पताल, गंगवाड़ा रेफर किया जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

 

उन्होंने इस व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में उपचार की सुविधा मिले तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल, गंगवाड़ा डॉ. सुप्रिया नारायण, डीपीएम स्वास्थ्य श्री प्रभात कुमार राजू, डीसीएम श्री रवि कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *