अर्थ

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ₹1,41,000 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट

डेस्क: सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार (11 नवंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर दिसंबर 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने का भाव 860 रुपए फीसदी चढ़कर 1,41,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 3780 रुपए बढ़कर 1,86,356 रुपए पर है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई है। सोना 21.30 डॉलर यानी 0.53 फीसदी बढ़कर 4,051.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 1.105 डॉलर यानी 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 52.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 500 रुपए टूटकर 1,46,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 1,92,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी के अनुरूप घरेलू बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट आई। डॉलर में मजबूती ने भी कीमतों पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान सोने की कमजोर लिवाली की वजह से भी इसकी कीमतों को सहारा नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *