डेस्क: नवंबर 2026 का महीना त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक ग्राहकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा में जाकर चेक जमा करना है, नकदी निकालनी है या कोई अन्य जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कई तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, सभी राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं होंगे।
बैंक छुट्टियों का कार्यक्रम
8 नवंबर, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर, सोमवार: त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर, मंगलवार: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली, बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के अवसर पर अवकाश रहेगा।
11 नवंबर, बुधवार: सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, निंगोल चक्कौबा, भ्रातृ द्वितीया और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
13 नवंबर: मेघालय
14 नवंबर: देशभर में दूसरा शनिवार
15 नवंबर: रविवार, देशभर में साप्ताहिक अवकाश
16 नवंबर: बिहार और झारखंड
20 नवंबर: उत्तराखंड
22 नवंबर: रविवार, देशभर में साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर: मेघालय
24 नवंबर: मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 नवंबर: कर्नाटक
28 नवंबर: देशभर में चौथा शनिवार
29 नवंबर: रविवार, देशभर में साप्ताहिक अवकाश
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन लेनदेन
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने और शाखा से जुड़े अन्य कामों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों को समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा।


