अन्य

BSNL का दिवाली धमाका, 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, जानें सभी फायदे

डेस्क: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने 2,449 रुपये वाले सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। पहले इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब कंपनी 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है। यानी अब इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 380 दिनों तक सिम एक्टिव रखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और इंश्योरेंस जैसे फायदे भी मिलते हैं।

BSNL ने X पर किया अतिरिक्त वैलिडिटी का ऐलान
BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए इस ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी का 2,449 रुपए वाला यह प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के बजाय एक बार में पूरे साल के लिए नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि BSNL ने इसी दौरान 202 रुपए वाला मंथली प्लान भी पेश किया था। इस प्लान में 32 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के इस प्लान के साथ भी इंश्योरेंस से जुड़े फायदे दिए जा रहे हैं।
2,449 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
BSNL के 2,449 रुपए वाले सालाना प्लान में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलती हैं। इसके तहत देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा यूजर्स को इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ भी मिलता है। डेटा की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस हिसाब से ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के दौरान 730GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है। अब कंपनी ने इसमें 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी जोड़ दी है।
रिचार्ज के साथ 1 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
इस प्लान की एक खास बात इसके साथ मिलने वाला इंश्योरेंस कवर भी है। 2,449 रुपए का रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 1 लाख रुपए का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। इसके अलावा 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के तहत सड़क दुर्घटना, आग से जलने, सांप के काटने, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक जैसी घटनाओं में तय शर्तों के अनुसार लाभ मिल सकता है। वहीं, साइबर इंश्योरेंस के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने पर भी ग्राहकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, इन दोनों सुविधाओं का लाभ बीमा पॉलिसी की शर्तों और नियमों के अनुसार मिलेगा।
BSNL का 1 रुपए वाला ऑफर भी 9 नवंबर तक बढ़ा
दिवाली के मौके पर BSNL ने अपने 1 रुपए वाले फ्रीडम ऑफर की अवधि भी बढ़ा दी है। अब ग्राहक इस ऑफर का लाभ 9 नवंबर तक उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत नया BSNL सिम लेने वाले ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS जैसे फायदे मिलते हैं। कंपनी का यह ऑफर नए ग्राहकों को BSNL नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *