अर्थ

ईरान से तेल कारोबार करने वाली भारत की 9 अमेरिकी कंपनियां पकड़ाईं, चंड़ीगढ़ से चल रहा था कारोबार, दम्पति पर प्रकरण

डेस्क: अमेरिका (US) ने एक भारतीय कारोबारी (Indian businessperson), उसकी पत्नी (Wife) और भारत (India) की नौ कंपनियों (Nine companies) पर ईरान (Iran) के साथ तेल कारोबार के लिए गिरोह बनाने के चलते प्रतिबंध लगा दिया है।

इस दम्पति पर ईरान के तेल कारोबार पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने में भारत की मदद करने के आरोप हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क समुद्री धोखाधड़ी के जरिए ईरान को प्रतिबंधित तेल का कारोबार जारी रखने में मदद कर रहा था। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय कारोबारी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद को इस नेटवर्क का कथित संचालक बताया है। दोनों ने जहाजों के लिए फर्जी समुद्री रजिस्ट्रेशन और झंडे से जुड़े प्रमाणपत्र तैयार कराए, ताकि ईरान का तेल ले जाने वाले जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद अपना ऑपरेशन जारी रख सकें।

चंडीगढ़ से चल रहा था कथित नेटवर्क, दूसरे देशों के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी चंडीगढ़ से इस नेटवर्क का ऑपरेट कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने कई देशों के समुद्री प्रशासनिक अधिकारियों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी समुद्री रजिस्ट्रियां तैयार कीं। उन्होंने ऐसी वेबसाइटें बनाई, जो अलग-अलग देशों की ओर से जहाजों का रजिस्ट्रेशन, उन्हें समुद्री झंडा उपलब्ध कराने, नाविकों को प्रशिक्षण देने और जहाजों के वर्गीकरण जैसी सेवाएं देने का दावा करती थीं। हालांकि, संबंधित देशों ने इन सेवाओं के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *