खेल

BAN vs WI: बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज को दोहरा झटका, कैंपबेल और चंद्रपॉल वायरल फीवर की वजह से बाहर

डेस्क: वेस्टइंडीज को बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में दोहरा झटका लगा है। जॉन कैंपबेल और तेजनारायण चंद्रपॉल वायरल फीवर की वजह से बाहर हो गए हैं।

बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी कैरेबियन टीम को दूसरे टेस्‍ट में दोहरा झटका लगा है। जॉन कैंपबेल और तेजनारायण चंद्रपॉल वायरल फीवर की वजह से बाहर हो गए हैं। मैच के दौरान वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान रोस्‍टन चेज ने बताया कि बदकिस्‍मती से प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़ रहे हैं। कैंपबेल और चंद्रपॉल बीमार पड़ गए हैं। इसलिए उनकी जगह जोशुआ डा सिल्वा आए और केविन विकम को टीम में शामिल किया गया है। केविन अपना वेस्‍टइंडीज के लिए टेस्‍ट इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं।
‘इस साल बैट्समैन ने सच में अच्छा काम किया है’
टॉस के दौरान रोस्टन चेस ने विकेट को लेकर कहा कि यह थोड़ा सूखा लग रहा है। सारी घास काट दी गई है, इसलिए हम पहले बल्‍लेबाजी करना चाहते हैं। हम सूखे विकेट पर आखिर में बैटिंग नहीं करना चाहते। हम यहां दो मैच जीतने आए थे, तो यह बस दो स्टेप्स का पहला स्टेप है। हम पहले गेम के उस कॉन्फिडेंस को इस गेम में भी ले जाना चाहते हैं और एक और जीत हासिल करना चाहते हैं।
मुझे लगता है कि यह बैटिंग ट्रैक है, जो हमारे लिए सबसे अलग रहा है। पिछले कुछ सालों में हम पहली या दूसरी पारी में बोर्ड पर सच में बड़े टोटल नहीं बना पाते थे। लेकिन, मुझे लगता है कि इस साल बैट्समैन ने सच में अच्छा काम किया है और यही इस साल हमारी जीत और इतने कंसिस्टेंट रहने में फर्क रहा है।
‘बदकिस्मती से हमें प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़ रहे’
उन्‍होंने आगे कहा कि हमारे स्पिनर्स जोमेल वारिकन की लीडरशिप में अच्छा काम कर रहे हैं। वह पैक के लीडर हैं और हमें कॉन्फिडेंस है और उम्मीद है कि हम फिर से वही कर पाएंगे। बदकिस्मती से हमें प्‍लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़ रहे हैं। जॉन कैंपबेल और तेजनारायण चंद्रपॉल को वायरल फीवर हो गया है। इसलिए उनकी जगह जोशुआ डा सिल्वा आए हैं। वहीं, केविन विकम ने अपना अंतरराष्‍ट्रीय टेस्‍ट डेब्यू कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
जोशुआ डा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकम, कावेम हॉज, आमिर जंगू (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस (कप्‍तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन और जेडन सील्स।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्‍तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेट कीपर), तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और हसन महमूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *