उत्तर प्रदेश

वाराणसी में मुठभेड़, सिपाही पर हमले का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

डेस्क: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर शुक्रवार की रात में सिपाही पर गोलीबारी की घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

डीसीपी गौरव बंसवाल के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र में अवैध असलहों की बिक्री की सूचना पर शुक्रवार की रात कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में सिपाही अमित शुक्ला को गोली लगी जिन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी राज विश्वकर्मा ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने घटना में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया असलहा सामने घाट पर छिपाया गया है। छिपाए गए असलहा को निकालने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दूसरा आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *