दरभंगा

छठ महापर्व एवं जलस्रोतों के संरक्षण हेतु युवाओं की पहल

विशेष अभियान 6.0 के तहत बागमती नदी घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं संकल्प

जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित गतिविधि में युवा हुए शामिल

 

 

 

दरभंगा, 30 अक्टूबर 2026:- जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा बागमती नदी घाट, बाजिदपुर, किलाघाट, दरभंगा में स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नमामि गंगे के युवा वालिंटियर एवं सी.एम कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बागमती नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया। इस महापर्व में नदियों, तालाबों एवं अन्य जलाशयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में नदी एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ-साथ जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक एवं पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित न करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, छठ पर्व संपन्न होने के बाद भी नदियों एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति निरंतर सजग रहें।

 

कार्यक्रम में नमामि गंगे के युवा वॉलंटियर्स सूरज कुमार, सफीना महफ़ूज़, प्रसन जी चौधरी, संजीव कुमार, अंशु प्रिया, सलोनी सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *