डेस्क: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ वेलिंगटन टी20 (Wellington T20) में 11 छक्के लगाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 3 बार 10 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अभिषेक ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने दो बार ये कमाल किया था. एरॉन फिंच ने भी 2 बार ऐसा किया था. अभिषेक शर्मा दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने 3 बार 37 या उससे कम गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 30, न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 और इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में शतक ठोका है.
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 18.55 के रन रेट से 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. उन्होंने मोईन अली और बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 18.17 के रन रेट से 100 प्लस रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 20 से कम गेंदों में 9वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर स्कोर बनाया है जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उनके अलावा कोई ऐसा कमाल नहीं कर सका है. युवराज, वॉर्नर, मुनरो, फिन एलेन ने 3-3 बार ऐसा किया है. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 216 पारियों में 11वां टी20 शतक लगा दिया है. उन्होंने 10 शतक लगाने वाले विराट कोली को पछाड़ा. विराट को 10 टी20 शतक लगाने में 413 पारियां लगी थीं.


