अल्मोड़ा के नए कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एक युवक संग पहुंची तो पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, जबकि महिला भी विवाहित है और उसका भी एक बच्चा है. युवक की वैवाहिक स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद महिला ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया. हालात ऐसे बने कि महिला को शांत कराने के लिए आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी.


